अलवर | आईएमए अलवर की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स मीट स्पंदन-2025 में मंगलवार को लॉन टेनिस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. एसपी यादव, हरीश गुप्ता, डॉ. उदयभान यादव और डॉ. तैयब खान ने किया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. अमित खंडेलवाल ने बताया कि टेनिस में पुरुष सिंगल, पुरुष डबल और बालक वर्ग के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को दो ग्रुप में बांटकर राउंड रॉबिन आधार पर मैच कराए जाएंगे। स्पंदन संयोजक डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. विजेंद्र गर्ग, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विजयपाल यादव, सचिव डॉ. केके मीणा और कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले जल्द खेले जाएंगे। वहीं, बुधवार सुबह 8 बजे जय कृष्णा क्लब में महिलाओं के लिए योगा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैडमिंटन में बालक वर्ग में रिषभ, समर्थ, जलज, लक्ष्य आदित्य, तोषित और गर्वित ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में स्वर्णिका और अन्विता ने जीत दर्ज की। महिला सिंगल्स में डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. निधि और मिक्स डबल्स में डॉ. अनुराग मीणा व मीरा मीणा, डॉ. राकेश गुप्ता व डॉ. पायल गुप्ता की जोड़ियां विजयी रहीं। पुरुष डबल्स में डॉ. कुमदेश व डॉ. हेमंत, डॉ. लवेश व डॉ. दीपेश, डॉ. रवि व डॉ. केके मीणा तथा डॉ. राकेश गुप्ता व डॉ. बीएस सैनी की जोड़ियों ने अपने मुकाबले जीते। इसके अलावा 35 प्लस आयु वर्ग में डॉ. अमित, डॉ. दीपेश, डॉ. कुमदेश और डॉ. हेमंत ने जीत हासिल की। 45 प्लस वर्ग में डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. अनुराग मीणा और प्रवीण को हराया।