शुक्रवार दोपहर नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस के आने के समय अचानक मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा प्लेटफॉर्म खाली हो गया। पहले देखें मधुमक्खियों के हमले से जुड़ी PHOTOS
मधुमक्खियां 2 महिला यात्रियों पर आ गिरा। एक महिला काफी देर तक चद्दर ओढ़कर बैठी रही लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे यात्रियों ने महिला के पास एक और चद्दर फेंका, जिसे ओढ़कर महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दूसरी महिला काफी देर तक शॉल ओढ़कर बैठी रही। घटना की सूचना मिलते ही मूंडवा अस्पताल से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ ने पीपीई किट उसे अस्पताल पहुंचाया।
टिकट विंडो पर बचते-बचाते पहुंचे लोग हमले के बाद यात्री टिकट विंडो पर डर से, जिन यात्रियों को यात्रा करनी थी, वे अपने मुंह और शरीर को ढककर टिकट लेते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें बारात का इंतजार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:इधर-उधर भागते रहे; दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 लोग घायल मालपुरा कस्बे से करीब 8 किमी दूर एक रिसॉर्ट में गुरुवार दोपहर को दुल्हन के शादी समारोह में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा – तफरी मच गई। लोगों ने इधर उधर छिपकर और भागकर जान बचाई, फिर भी मधुमक्खियों के हमले में दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 महिला-पुरुष, बच्चे घायल हो गए। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर शाम को उनका इलाज कर छुट्टी दे दी। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
