उदयपुर| बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन राजस्थान की मेजबानी में स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप का समापन उदयपुर के एबीएम स्नूकर क्लब में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयपुर के सिमरनजीत सिंह ने जोधपुर के रोहित शर्मा को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी नेशनल में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
