अलवर| आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, आरआर कॉलेज व मिरांडा हाउस की ओर से रूसा 2.0 कम्पोनेंट 8 के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय अणुओं से लेकर टेक्नोलॉजी तक, अगली पीढ़ी के केमिस्टों के लिए एक मल्टीडिस्पिलनरी वर्कशॉप रखा गया। कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. ऋतु माथुर ने ब्रिजिंग क्लासरूम एंड इंडस्ट्री, कैरियर अपॉरच्युनिटी और डॉ. विवेक मिश्रा ने क्वांटम मैकेनिक्स साईस विद फिक्शन विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद विद्यार्थियों को अजंता कैमिकल इंडस्ट्रीज भिवाड़ी में कृत्रिम रंग के संश्लेषण की प्रक्रिया को समझाने के लिए शैक्षिक भ्रमण करवाया गया।
