भास्कर न्यूज | दतवास राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांटोली में दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम महाराज और विशिष्ट अतिथि चौथराज सिंह झाड़ौदा रहे। दैनिक भास्कर द्वारा स्कूली बच्चों के समग्र विकास के लिए पुस्तक ज्ञान के साथ व्यवहारिक और समसामयिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर का वितरण किया गया। श्रीराम महाराज ने कहा कि दैनिक भास्कर अखबार ने बच्चों के लिए एक दिन का एडिटर बनने के लिए उसका प्रतिरूप जूनियर एडिटर निकाला है। आज दैनिक भास्कर देश का नंबर 1 अखबार बन गया है। भास्कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बौद्धिक विकास एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। भास्कर द्वारा मंडे पॉजिटिव और भास्कर खास जैसे खबरों के कॉलम की तारीफ करते हुए महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल गुर्जर ने बच्चों को भास्कर द्वारा वितरित की गई जूनियर एडिटर के बारे में जानकारी बताते हुए उसे भरकर उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अध्यापक सीताराम बैरवा, रविंद्र कुमार मीणा, महेंद्र मीणा, रतन लाल मीणा, गोविंद नारायण मीणा मौजूद रहे।