बाड़मेर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन का ग्रुप वार्षिक शिविर कोर्स 16 दिसंबर से आयोजित हुआ। पहले दिन प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी ध्वज फहराकर कार्यक्रम शुरू किया। शिविर संचालक पुरुषोत्तमपुरी गोस्वामी ने बताया कि शिविर में 120 संभागी ग्रुप वार्षिक कॉर्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर सह संयोजक करमाराम ने स्काउटर को ध्वज सेरेमनी, स्काउट इतिहास की जानकारी दी। दूसरे दिन सहायक प्रो. लक्ष्मी चौधरी रेंजर लीडर ने संभागियों को विद्यालय में बच्चों को स्काउट से जोड़कर अधिक से अधिक लाभ दिलाने के प्रेरित किया। शिविर संचालक गाइड शकुंतला पांडे ने विद्यार्थी जीवन में स्काउट का महत्व बताया। सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी स्काउट गाइड के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।