जयपुर | राजकीय अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र अब संबंधित जोन कार्यालय में ही बनेंगे। पहले राजकीय अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र निगम मुख्यालय में बनते थे। इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण-पत्र बनने की व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार से निगम के सभी 13 जोन कार्यालयों में लागू होगी। इसके लिए निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने आदेश जारी किए हैं। निगम रजिस्ट्रार विक्रम सिंह ने बताया कि जिन आवेदकों ने शुक्रवार तक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मुख्यालय पर आवेदन कर दिया है, उन्हें प्रमाण पत्र मुख्यालय से ही जारी किए जाएंगे। किस जोन में बनेंगे किस अस्पताल में जन्मे बच्चों के प्रमाण-पत्र हवामहल आमेर जोन {सीएचसी आमेर {पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, गणगौरी बाजार {राष्ट्रीय आयुर्वेद चिकित्सालय, आमेर मालवीय नगर जोन {महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट {रुक्मणि देवी, जयपुरिया चिकित्सालय {संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल अस्पताल में बनवा सकेंगे। सिविल लाइंस जोन {जनाना अस्पताल, चांदपोल { सैटेलाइट चिकित्सालय, बनीपार्क { श्री हरबख्श कांवटिया चिकित्सालय {केंद्रीय चिकित्सालय, उप्रे सांगानेर जोन {सीएचसी, सांगानेर सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विद्याधर नगर जोन {सैनिक अस्पताल आदर्शनगर जोन {सीएचसी जामडोली झोटवाड़ा जोन {सीएचसी सिरसी जगतपुरा जोन {सीएचसी गोनेर इनके जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम मुख्यालय से होंगे जारी {एसएमएस अस्पताल {सुपर स्पेशलिटी अस्पताल {स्टेट कैंसर हॉस्पिटल {जेके लॉन अस्पताल {RUHS अस्पताल {मनोचिकित्सालय
