अंतरराष्ट्रीय बाजार में भावों में गिरावट से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। लेकिन, मांग रहने से चांदी 800 रुपए प्रति किलोग्राम और चढ़ गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी डिलीवरी सोना 46 डॉलर घटकर 4,228.80 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 1.122 डॉलर की गिरावट से 58.020 डॉलर प्रति आउंस ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 180 चांदी रिफाइनरी 179.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 13,150 रुपए, सोना जेवराती 12,300 तथा वापसी 12,000 रुपए प्रति ग्राम। बीकानेर के भाव : स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी के भाव में कमी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 122500 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 129500 रहा। चांदी 999 (किलो) 177500 रुपए किलो बिकी। 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।
