साल 2025 में मेटल शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। सोमवार को Nifty Metal Index ने इंट्रा-डे ट्रेड में 10,983.20 का नया रिकॉर्ड बनाया और अपने पिछले ऑल-टाइम हाई को पार कर लिया। पूरे कैलेंडर ईयर 2025 में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 26% से 27% चढ़ चुका है, जबकि इसी अवधि में Nifty 50 की बढ़त करीब 10% के आसपास रही। इससे साफ है कि मेटल सेक्टर ने व्यापक बाजार से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।
