कैम्पा कोला सॉफ्ट ड्रिंक और वेलवेट शैम्पू के बाद रिलायंस अब स्नैक्स और रेडी-टू-ईट फूड बिजनेस में कदम रखने वाली है। रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलांयस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड उद्यम्स एग्रो फूड (Udhaiyams Agro Foods) में एक बड़ा हिस्सा खरीदने की प्लानिंग कर रही है। रिलायंस के इस कदम का मकसद पहले स्थानीय बाजारों में मजबूत पकड़ बनाना और फिर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करना है।