Adani SEBI clean chit controversy: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में अडानी समूह और उसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए क्लीन चिट (Adani SEBI clean chit controversy) दे दी है। इस फैसले के कुछ ही समय बाद अडानी ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी जुगेशिंदर “रॉबी” सिंह ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर तंज कसा, जिससे राजनीतिक बयानबाजी फिर से तेज हो गई। सेबी ने दो बड़े आदेशों के जरिए अडानी समूह की प्रमुख कंपनियों ‘अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, और एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज’को हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों से मुक्त कर दिया। इसके साथ ही सेबी ने गौतम अडानी, राजेश अडानी और स्वयं सिंह के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की। यह कदम अडानी समूह के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।