अलवर में चोर सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख रुपए से ज्यादा कैश और गहने चोरी कर ले गया। घटना शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दयानंद नगर की है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध चोर दिखा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि वह अपने परिवार और बहन-बहनोई के साथ 24 मई को हिमाचल घूमने गया था। घर पर कोई नहीं था। शनिवार तड़के करीब 4 साढ़े चार बजे जब परिवार वापस लौटा तो मकान के तीन ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। चेक करने पर पता चला चोर अलमारी से 2 लाख से ज्यादा कैश, सोने की 2 अंगूठियां,चेन,कंगन, चांदी की पायजेब, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसके बाद परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति रात करीब 1:30 बजे से 2:45 बजे तक गली में सरिया लेकर घूमता दिखाई दिया। वहीं रात 2 बजकर 40 मिनट पर वह बैग में चोरी की सामान भरकर ले जाता नजर आया। हालांकि वारदात के 2 घंटे बाद ही परिवार हिमाचल से लौट आया था। सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखिए वारदात के PHOTOS…
