भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष सहित 7 सदस्यीय कार्यकारिणी शुक्रवार को चुनी जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ और निवर्तमान महासचिव रामपाल शर्मा सीधे मुकाबले में आमने-सामने हैं। संस्था में रजिस्टर्ड 970 अधिवक्ता सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक वोट डालकर 17 प्रत्याशियों में से 7 पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। शाम 4 बजे मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों की घोषणा होगी। भीलवाड़ा | नवाचार करते हुए अभिभाषक संस्था का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के फोटो कोर्ट परिसर में एक ही होर्डिंग पर लगाए गए हैं, ताकि अलग-अलग पोस्टर-बैनर नहीं लगे और स्वच्छता बनी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश वैष्णव ने बताया कि अध्यक्ष सहित 4 पदों के लिए सीधे मुकाबले होंगे। अध्यक्ष पद पर रामपाल शर्मा और उम्मेद सिंह राठौड़, महासचिव पद पर कुशलचंद व पंकज कुमार दाधीच द्वितीय, पुस्तकालय सचिव पद पर अभिषेक असावा और प्रतापलाल तेली, रेवेन्यू महासचिव के लिए मनोहरलाल भांभी और शंभूदास वैष्णव तथा कोषाध्यक्ष पद पर रवि गोरानी और उदयलाल शर्मा के बीच सीधी भिड़ंत है। उपाध्यक्ष पद पर महिपालसिंह राणावत, नवरतनकुमार जैन, नीरज पाराशर और रेखा ओझा मुकाबले में हैं। सहसचिव पद पर आदित्यसिंह चौहान, संध्या चतुर्वेदी और संजय चतुर्वेदी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।