शिरोमणि अकाली दल ने फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह में ‘पंजाब बचाओ रैली’ का आयोजन किया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दबाव के कारण वड़िंग कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में सीबीआई जांच की मांग से पीछे हट गए हैं। रैली के बाद मीडिया से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि राजा वड़िंग द्वारा सीबीआई जांच का समर्थन न करना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान ने वड़िंग पर दबाव बनाया, जिससे वे डर गए और जांच के पक्ष में खुलकर नहीं बोले। वड़िग के खिलाफ चल रहा बसों से जुड़ा मामला सुखबीर बादल के अनुसार, मुख्यमंत्री मान ने राजा वड़िंग को याद दिलाया कि एक आत्महत्या मामले में परिवार ने उनके साले का नाम लिया था। इसके अलावा, बसों से जुड़ा एक मामला भी जांच के अधीन है। इन कारणों से राजा वड़िंग घबराए हुए हैं। रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान पंजाब में बुनियादी ढांचे, उद्योग और कृषि में बड़े स्तर पर प्रगति हुई थी। कांग्रेस से मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा उन्होंने मौजूदा सरकार पर कानून-व्यवस्था कमजोर होने और लोगों के महंगाई व बेरोजगारी से जूझने का आरोप लगाया। सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि अगर किसी पार्टी के प्रधान की स्थिति ऐसी होगी, तो उस पार्टी का भविष्य भी खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
