मणिपुुर, इम्फाल में 11 से 15 दिसंबर तक सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए राजस्थान की टीम की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान टीम में 6 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान टीम का चयन 22 और 23 नवंबर तक भीलवाड़ा में आयोजित ओपन सलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया गया है। राजस्थान राज्य जूडो संघ के महासचिव महीपाल ग्रेवाल ने यह जानकारी दी। दिव्या पंवार, श्रुति उनियाल, विनय आचार्य, आकाश, आराध्य चोपड़ा व यश यादव राजस्थान के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। 2024-25 में दिल्ली में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता था। महिला :_हिमांशी विश्नोई (48 किलो), नेहा चौधरी (52 किलो), भूमि सिंह (52 किलो), दिव्या पंवार (57 किलो), इशिता राठौर (63 किलो), सुमन गुर्जर (63 किलो), जोया खान (70 किलो), श्रुति उनियाल (78 किलो), शांति कूडी (78 किलो से अधिक)। कोच : समीक्षा शर्मा। पुरुष वर्ग : विनय आचार्य (60 किलो), अभिषेक चौधरी (66 किलो), अतेश चतुर्वेदी (73 किलो), अंकित (73 किलो), आकाश (81 किलो), आराध्य चोपड़ा (90 किलो), गुरप्रीत सिंह (90 किलो), विष्णु शर्मा (100 किलो), यश यादव (100 किलो से अधिक)। कोच : भानु प्रताप सिंह।
