सीकर में हिंदू नववर्ष पर केसरिया वाहन रैली निकल रही है। बारिश की वजह से आज वाहन रैली रामलीला‌ मैदान से 1 घंटे लेट शुरू हुई। रैली में एक महाडीजे, 4 डीजे, बाइक, ट्रैक्टर आदि वाहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते हुए चल रहे हैं। पूरे सीकर शहर को केसरिया परदों से सजाया गया है। वाहन रैली जाटिया बाजार तक पहुंच गई है। इस रैली में करीब 5000 छोटे-बड़े लोग शामिल हुए हैं। रैली में भारत माता की सजीव झांकी के साथ शेखावाटी के कई संत-महात्मा शामिल हैं। वाहन रैली घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर स्टैंड, बजाज रोड, तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, 2 नंबर डिस्पेंसरी व कल्याणजी मंदिर होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली में युवक-युवतियां बाइक्स पर केसरिया ध्वज लगाकर चल रहे हैं। — यह खबर भी पढ़ें… हिंदू नववर्ष पर सीकर में निकलेगी केसरिया वाहन रैली:महाडीजे के साथ भारत माता की झांकी सजेगी, रामनवमी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन सीकर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च को भव्य केसरिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और आयोजकों द्वारा बड़े स्तर पर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं 5 दिवसीय रामनवमी महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)