सीकर में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हुआ है। 10 फरवरी को हुई बारिश के 2 दिन बाद सर्दी बढ़ी है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की तरह आज भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज सुबह सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम 5.9 डिग्री और अधिकतम‌ तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।
सीकर में सुबह-शाम सर्दी ने जोर पकड़ा हुआ है। सीकर में आज बादल छाए हुए हैं। बीती रात की बजाय आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। तापमान में गिरावट होने के चलते लोग सर्दी से प्रभावित नजर आ रहे हैं। सीकर में अभी अगले 2 दिन तक बादलवाही का दौर रहेगा। 16 फरवरी को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है।
सीकर समेत शेखावाटी इलाके में सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, आज सुबह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को भी सीकर इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ है। सीकर जिले में गुरुवार को बादलवाही के बीच दिन में धूप खिली, हल्की बादलवाही के कारण दिन का तापमान भी कम रहा। शाम होते ही सर्दी बढ़ गईं।