सीकर में एक घर की छत की सीमेंट रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत हो गई। किराएदार छत की रेलिंग पर बैठा था, इसी दौरान रेलिंग टूट गई। घायल अवस्था में किराएदार को इलाज के लिए सीकर के हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे सीकर में भंवर कॉलोनी में हुआ। उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल के अनुसार- बंशीलाल मीणा (55) निवासी सेपरा गवार निवासी झुंझुनूं की हादसे में मौत हो गई। बंशीलाल सीकर में भंवर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह सीकर में मजदूरी करता था। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल के अनुसार- बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे बंशीलाल छत की सीमेंट रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान रेलिंग टूट गई। इससे बंशीलाल भी उस रेलिंग के साथ नीचे गिर गया। घायल अवस्था में बंशीलाल को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बंशीलाल की मौत हो गई। शव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक बंशीलाल के 2 बच्चे हैं।