सीकर में 3 दिन चले आंधी-बारिश के दौर के बाद आज दिनभर मौसम सामान्य रहा। बीती रात आए बारिश के बाद आज तापमान में भी गिरावट हुई है। आज सुबह से धूप में भी तेजी नहीं रही और गर्मी से राहत मिली। सीकर में आज तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। बीती रात सीकर के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। आज सुबह छितराए बादल नजर आए और अब कल से तापमान बढ़ोतरी शुरु होगी। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से सीकर में पिछले 3 दिन से गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सीकर में बीती रात को आए आंधी-अंधड़ के बाद से आज दिन में कभी-कभी हवाएं चलीं। आज दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। हल्की हवाओं की वजह से आज दिनभर लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीती रात सीकर जिला मुख्यालय पर देर रात धूल भरी आंधी चली और इसके बाद पिपराली, रघुनाथगढ़, कटराथल, बाजौर समेत कई इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। रातभर तेज हवाओं का क्रम जारी रहा। करीब 7 दिन बाद आज दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अब 2 दिन बाद मौसम में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्की हवाओं और छितराए बादलों की वजह से धूप भी कमजोर रही। सीकर में कल बादलों की हल्की गतिविधियां रहेंगी। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर समेत पूरे उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में 3 दिन पहले नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ था। इस वजह से 13 मई की दोपहर से आंधी-अंधड़ और बारिश का क्रम बना रहा। अब 17 मई से तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
