राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को हनुमानगढ़ के दौरे पर प्रदेश के अन्नदाताओं के साथ दिल खोलकर बात की। नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण से लेकर बिजली आपूर्ति और एमएसपी पर बोनस जैसे मुद्दों पर किसानों का फीडबैक लिया गया। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों ने गेहूं की एमएसपी खरीद पर 150 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का ‘गेहूं का गुलदस्ता’ भेंट कर अभिनंदन किया।