बीकानेर. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता के लिए प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत महज तीन फीसदी आवेदकों को ही ऋण मिल पाया है। नगर निगम में आवेदन करने और आवेदनों को संबंधित बैंकों में भेजने के बाद भी आवेदकों को ऋण नहीं मिल पाया। इस दौरान आवेदकों ने बैंकों के चक्कर भी निकाले, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि बैंकों का कोड जनरेट नहीं हो पाने के कारण आवेदकों को ऋण जारी नहीं हो पाए। योजना के तहत 1525 आवेदकों ने ऋण के लिए आवेदन किए, जिसमें से महज 49 आवेदकों को ही ऋण स्वीकृत हो सका। जबकि 33 आवेदन निरस्त हुए।
