सीएम भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को करीब 6 बजे श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से बीकानेर के मेघासर गांव पहुंच गए। उन्होंने यहां गांव के संस्थापक मेघाजी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वे गांव में ही बने सभा स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले के लिए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ कई नई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा म्यूजियम सर्किल पर ब्रिज निर्माण, खाजूवाला और नाल में स्कूलों को क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई। लूणकरणसर में मिनी सचिवालय और मेघासर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इसके बाद सीएम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां विभाजन की विभिषिका प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। इसके बाद वे जिले के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित सीएम मूंदड़ा मेडिसिन विंग का उद्घाटन किया। वे वेटरनरी यूनिवर्सिटी में एट होम कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां ड्रोन शो का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके साथ रहे। सीएम महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंचे। तय शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार को राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही जेन-जी युवाओं से बातचीत भी करेंगे। मेघाजी की मूर्ति का अनावरण किया
सीएम के स्वागत के लिए कोलायत तहसील के मेघासर गांव को सजाया गया। मेघाजी की मूर्ति का अनावरण करने के बाद सीएम आम सभा स्थल के लिए रवाना हुए। मूर्ति स्थल और सभा स्थल के बीच करीब 3 किलोमीटर की दूरी है। MGSU में ‘डेजर्ट सिम्फनी बाय भूगड़ खान’
सीएम देर शाम को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय(MGSU) के मीरा बाई सभागार में होने वाली सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान की लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम के आगमन के बाद मांड गायन, ‘डेजर्ट सिम्फनी बाय भूगड़ खान’, दिव्यांग छात्रों की लोक नृत्य प्रस्तुति, मयूर नृत्य और ‘लोक कला सन्निधि’ की प्रस्तुतियां हुई। ‘लोक कला सन्निधि’ के तहत भवाई, चरी और घूमर की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहे। अब देखिए- ड्रोन शो की तस्वीरें स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी नजर
मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियां भी उनके कार्यक्रमों का अहम हिस्सा रही। 15 अगस्त को बीकानेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री स्वयं समारोह में शामिल होंगे। ये खबर भी पढ़िए… बीकानेर PBM में 527 बेड की नई मेडिसिन विंग:ICU, आइसोलेशन और परिजनों के लिए साइड बेड भी; मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार 527 बेड की सीएम मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग आज मरीजों को बड़ी चिकित्सा सुविधा के रूप में मिलेगी। पूरी खबर पढ़िए