जालंधर| शहर में जिमखाना क्लब के पीछे डिविजनल कमिश्नर का निवास, अब सीएम मान का आधिकारिक आवास बन चुका है। अब मुख्यमंत्री यहां समय-समय पर जनसुनवाई करेंगे। सोमवार को इसकी कड़ी शुरू की गई। पहली जनसुनवाई के दौरान लोग अलग-अलग विभागों के मामले लेकर पहुंचे। सीएम मान ने कहा कि ये लोक मिलनी कोई एक दिन का इवेंट नहीं, पारदर्शी शासन का हिस्सा है। पुराने मुख्यमंत्री महलों में रहते थे, मैं लोगों के द्वार जा रहा हूं। मैं राज्य के हर कोने में जाकर शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत कर रहा हूं। सीएम ने दावा किया कि पंजाब के 90% घरों को जीरो बिजली बिल आ रहा है। लोगों को राहत मिली है।
