सिरोही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी को ‘मारवाड़ का गौरव–2026’ सम्मान से नवाजा गया है।
उन्हें यह सम्मान मारवाड़ क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित एक समारोह में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। प्रभावी प्रशासन, जनसेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशील कार्यशैली के चलते खराड़ी को इस सम्मान से नवाजा गया है। खराड़ी ने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने एनीमिया नियंत्रण के लिए FCM (Ferric Carboxymaltose) अभियान को सिरोही जिले में बड़े पैमाने पर लागू किया। इस पहल से गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में हीमोग्लोबिन के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य सूचकांकों में सकारात्मक बदलाव आया।
