GST Rate Cut: अगर आप काफी टाइम से कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। एक तो जीएसटी घटने से कीमतें काफी कम हो गई हैं। दूसरा- कंपनियां फेस्टिव सीजन में बंपर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स भी लेकर आई हैं। ऐसे में अभी कार खरीदने पर आपको डबल बेनिफिट मिलने वाला है। यहां तक कि एंट्री लेवल कार की एक्स शोरूम प्राइस सिर्फ 2.9 लाख रुपये रह गई है। लगभग 5 साल बाद छोटी कारों की कीमतें इतनी नीचे आई हैं। सोमवार, 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने से छोटी कारों के सेगमेंट में फिर से तेजी लौटने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों से यह सेगमेंट सुस्ती का सामना कर रहा था