गुरुग्राम में 4 महीने पहले हरियाणवीं सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में पंजाब के कटारो गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह से पुलिस ने तीन विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने दो मेड इन इटली बरेटा और एक मेड-इन-पाकिस्तान पिस्टल के साथ 25 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने अपने साथी गगनदीप के माध्यम से 6 हथियार अन्य आरोपियों को सप्लाई करने का ऑर्डर मिला था। उन 6 हथियारों में से 3 हथियार वह सप्लाई कर चुका था और 3 हथियार अपने पास रखे हुए था। बिक्रमजीत सिंह ने जो 3 हथियार सप्लाई किए गए थे, उनका प्रयोग सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग के दौरान किया गया था। चार महीने पहले चली गोली 14 जुलाई को शाम के समय करीब 05.50 बजे सिंगर राहुल अपने घर गांव फाजिलपुर से अपनी थार गाड़ी से बहरामपुर रोड से SPR की तरफ जा रहा था। इसी दौरान SPR पर एक सफेद रंग की टाटा पंच कार में सवार व्यक्तियों द्वारा उस पर गोली चलाई तो गोली सादड़ में एक पोल पर लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी उसी टाटा पंच कार में सवार होकर वहां से भाग गए। कुख्यात सुनील सरधानिया को डिपोर्ट किया इस मामले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने ली थी। 26 अक्टूबर को सुनील सरधानिया को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे मध्य अमेरिया से डिपोर्ट करवाया था। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही हथियार सप्लाई की चेन तक पुलिस पहुंची और पंजाब के गांव के सरपंच को अरेस्ट किया गया। अब तक 11 आरोपी अरेस्ट सिंगर पर फायरिंग के केस में अब तक पुलिस कुल 11 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। इनमें विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पेट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल, रामनिवास उर्फ कालू, सुनील सरधानिया, प्रदीप, गगनदीप उर्फ जज और बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इनके कब्जे से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी व हथियार बरामद कर चुकी है।