भास्कर न्यूज | जालंधर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी द्वारा ट्रक यूनियन और 350 वर्षीय शताब्दी कमेटी के सहयोग से धन्य धन्य श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित तथा सफर-ए-शहादत के तहत 18 दिसंबर को गुरमत समागम चारा मंडी लम्मा पिंड चौक में करवाया जाएगा। इसको लेकर सोसाइटी पदाधिकारियों की एक बैठक लम्मा पिंड में हुई। तय हुआ कि समागम के दौरान शाम 4 बजे सुखमनी साहिब जी के पाठ किए जाएंगे। स्वामी शांतानंद जी उदासीन गोपाल नगर वाले, संत निर्मल दास बाबे जौड़े रायपुर रसूलपुर वाले, बाबा बंता सिंह मुड्डा पिंड वाले, भाई जगदेव सिंह कोहाड़का हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई शौकीन सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई तजिंदर सिंह जालंधर वाले तथा जसविंदर सिंह स्टेज सेक्रेटरी संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। यहां सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह किशनपुरा, जसविंदर सिंह जस्सा, जसविंदर सिंह खालसा, कुलतार सिंह कंडा, पार्षद रवि कुमार, पार्षद कुलदीप सिंह लुभाना, पार्षद जगीर सिंह, पार्षद बाल कृष्ण बाली, किरनदीप सिंह रंधावा, जोगा सिंह, गुरविंदर सिंह मौजूद थे।