बागपत के बरवाला गांव में सास-बहू का विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा गांव रणभूमि बन गया. महिलाएं और पुरुष सड़क पर लाठी, डंडे और भाले लेकर भिड़ गए. काली स्कॉर्पियो पर बुजुर्ग ने लाठी से हमला कर शीशे तोड़ दिए. यह पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.