बीकानेर में साले ने अपने साथी के साथ मिलकर जीजा की तलवार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। बहू ने हत्या से पहले ससुर को कॉल कर धमकी दी थी। कहा था- बेटे को समझा लो नहीं तो उसे छोड़ेंगे नहीं। मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रामपुरा बस्ती की गली नंबर 7 का शुक्रवार देर रात 11 बजे का है। SHO विजेंद्र शीला ने बताया- जय सिंह (28) पुत्र राजेंद्र सिंह की हत्या हुई है। युवक के पिता ने बेटे के साले कपिल सिंह और एक अन्य पर आरोप लगाए हैं। दोनों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी अनुज डाल ने बताया- जयसिंह और उसकी पत्नी के बीच 2 साल से विवाद चल रहा था। इसके चलते हत्या हुई है। बेटे की पत्नी ने फोन कर धमकाया था
जय सिंह के पिता राजेंद्र सिंह ने FIR में बताया- बेटे और उसकी पत्नी कुंजिका के बीच विवाद चल रहा था। 10 अप्रैल की रात 10:44 बजे कुंजिका ने कॉल कर कहा था- अपने बेटे जय सिंह को समझा लो नहीं तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। साले पर हत्या का आरोप FIR में बताया कि इसके बाद उन्होंने बेटे को ढूंढा तो वह घर पर नहीं मिला। जब वे बेटे की तलाश में रामपुरा बस्ती स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचे। वहां बेटे जय सिंह से उसका साला कपिल सिंह और अन्य मारपीट कर रहे थे। कपिल सिंह के हाथ में तलवार थी। FIR में बताया कि जैसे ही शोर मचाया तो दोनों वहां से बाइक लेकर भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से PBM अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंटेंट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर
