-भाखड़ा परियोजना की करणी सिंह व सार्दुल ब्रांच नहर के हालात खराबहनुमानगढ़. भाखड़ा परियोजना की प्रमुख दो नहरें करणी सिंह तथा सादुलब्रांच नहरों की स्थिति अब काफी दयनीय हो गई। स्थिति यह है कि तय डिजाइन के अनुसार इसमें पानी चलाना संभव नहीं हो रहा। राजस्थान सरकार इन नहरों के पुननिर्माण को लेकर गंभीर नहीं हो रही है। जर्जर नहर की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर किसानों ने आगे मुख्य अभियंता से मिलने का निर्णय लिया है। किसान नेता ओम जांगू के अनुसार भाखड़ा की इन दोनों नहरों को बने करीब 69 वर्ष बीत गए हैं। इसलिए कुछ जगह से लाइनिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। जांगू ने बताया कि सादुल ब्रांच में पानी घटाकर 1100 क्यूसेक कर दिया गया है। इस नहर में क्षमता के अनुसार पानी चलाने में दिक्कतें आ रही है। आरडी 36 पर बने हेड रेगुलेटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नहरों में पूरा पानी नहीं चलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति में सुधार के लिए अब मुख्य अभियंता सिंचाई हनुमानगढ़ कार्यालय के आगे 28 अक्टूबर को किसानों, नहर अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नहर की रीलाइनिंग के लिए डीपीआर बनाने का मुद्दा अहम रहेगा। किसान नेताओं की मांग है कि राजस्थान सरकार नहर की रीलाइनिंग के लिए तत्काल बजट जारी कर आगामी 26 मार्च से होने वाली बंदी में काम शुरू करवाए। ताकि नहरों में क्षमता के अनुसार पानी चलाया जा सके।