उपासना कामिनेनी कोनिडेला, साउथ फिल्मों के सुपर स्टार राम चरन जिन्हें ग्लोबल स्टार कहा जाता है, उनकी सिर्फ पत्नी नहीं हैं, बल्कि एक बेहद सफल बिजनेसवुमन और दानी हैं। उपासना कामिनेनी अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर-चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। वे अपोलो ग्रुप की थर्ड-जेनरेशन मेंबर हैं और हेल्थकेयर बिजनेस की वारिस हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड एक लिस्टेड कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 1.02 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि पूरा ग्रुप जिसमें हॉस्पिटल्स, फार्मेसी, डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल हेल्थ है, काफी बड़ा है और उसकी वैल्यू ज्यादा है।
