सोशल मीडिया पर कुछ घंटों से एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें तेज धूप और टूटी सड़क पर थ्री व्हीलर साइकिल पर गर्भवती महिला को उसका पति और सांस हास्पिटल लेकर जा रहे है। हॉस्पिटल परिसर में ऊंचाई होने के कारण सास धक्का लगाते भी नजर आ रही है। यह वीडियो सरकार व प्रशासन के सभी दावों की पोल रहा है। मामला बाड़मेर जिले के हॉस्पिटल दोपहर करीब 2 बजे का है। पति का आरोप है कि मैंने 108 एम्बुलेंस का फोन किया लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई दर्द ज्यादा होने के कारण साइकिल पर लेकर आया। दरअसल, सरकार व प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावं करती है। लेकिन यह एक वीडियो उन सभी दावों की पोल रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी प्रेग्नेंट महिला को साइकिल पर पति हॉस्पिटल पहुंचा रहा है। बाड़मेर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं ंको लेकर शिकायतें पहले भी आती रही है। मिली जानकारी के अनुसार बालाजी फॉर्म हाउस के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले विक्रम की पत्नी लीला (25) दोपहर के समय दर्द होने लगा। पति ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन एम्बुलेंस नहीं आने पर उसने थ्री व्हीलर साइकिल पर उसको लेटाया। विक्रम अपनी मां के साथ लेकर हॉस्पिटल लेकर रवाना हुआ। नेहरू नगर ओवरब्रिज से होते हुए हॉस्पिटल पहुंचा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना दिया। सोशल साइट्स पर डाल दिया। प्रेग्नेंट महिला के पति विक्रम का कहना है कि- पत्नी लीला के पेट में दर्द होने पर एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन पहुंच नहीं। दर्द ज्यादा होने पर उसको साइकिल पर ही लेकर आ गया। मेरे साथ मेरी मां नाथु के साथ लेकर पहुंचे थे। फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है। सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई का कहना है कि पीड़ित का आरोप है कि एम्बुलेंस नहीं पहुंची। हमारे संज्ञान में आते ही हमने जांच करने के निर्देश दे दिए है। वहीं कंपनी को नोटिस दिया है। लापरवाही कहां रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा।