बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पूर्व MLA मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर कहा- चरित्रहीन की कहीं भी जगह नहीं है। परिवार में भी जगह नहीं होती है। पार्टी में भी नहीं होती। कहीं न कहीं समझने में कोई चूक हुई होगी। ये तो पार्टी के बड़े नेता जानें। लेकिन पार्टी का निर्णय है। कांग्रेस नेता बेनीवाल ने कहा- यह मेरा मानना है। सबका अलग-अलग नजरिया होता है। शायद पार्टी के अंदर ऐसे लोगों की कमी खल रही थी तो इनके आने से निश्चित तौर पर पूरी हुई होगी। बेनीवाल ने कहा- पार्टी के निर्णय के बाद जिस तरह से लोगों के व्यू सामने आ रहे हैं, उसमें सबको साफ जाहिर है। इसमें मुझे कहने की जरूरत नहीं है। यह पार्टी का निर्णय है। इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन पार्टी और जनभावना की कदर सबको करनी चाहिए। बेनीवाल शनिवार को जैसलमेर के दौरे पर थे। पार्टी में सब तरीके के लोग होते हैं
मेवाराम को कांग्रेस में फिर से शामिल किए जाने से महिला कार्यकर्ता विचलित होंगी, इस सवाल पर बेनीवाल ने कहा- अरे! सभी विचलित हो रहे हैं। चाहे महिला हो या पुरुष हो, चाहे पार्टी के पक्ष के हों, विपक्ष के हों, सभी लोग विचलित हो रहे हैं। ऐसा मेरा मानना है। बेनीवाल ने कहा कि पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा सकते हैं। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वो सोच-समझ कर लिया है। पार्टी के अंदर सब तरीके के लोग होते हैं, तभी पार्टी चलती है। कोई एक विचारधारा से पार्टी नहीं चलती है। इसके बारे में पार्टी सक्षम है। विचार भी कर सकती है। उनका जो भी निर्णय होगा, सबको सर्वमान्य होगा। होर्डिंग्स के सवाल पर सांसद ने कहा- होर्डिंग्स लगे, वो सबने देखा ही था। होर्डिंग्स सबकी भावना थी। उसका क्या पता, कौन थे? पुलिस जांच कर रही है। वो जांच करके अपने आप बना देगी। हरीश चौधरी बोले- चरित्रहीन ताकतों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे
इधर, बायतु विधायक और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा- हमारे पूर्वजों के संस्कारों पर चलेंगे। न कभी किसी के साथ समझौता किया, न भविष्य में करेंगे। सत्यमेव जयते। चरित्रहीन ताकतों के साथ कभी समझौता नहीं होगा, चाहे कितना ही संघर्ष करना पड़े। उन्होंने कहा- कुछ ताकतों द्वारा मूल सवालों से ध्यान भटका कर अनर्गल मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वक्त आने पर सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। चौधरी रविवार को श्री हरलाल जाट छात्रावास विकास संस्थान बाड़मेर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 20 महीने पार्टी से निष्कासित रहे थे मेवाराम
मेवाराम जैन को 7 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया था। करीब 20 माह तक पार्टी से बाहर रहे। 22 सितंबर 2025 को अनुशासन कमेटी में निर्णय के बाद जैन की कांग्रेस में वापसी हुई। जैन को 22 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी जॉइन करवाई थी। इसके बाद 26-27 सितंबर की रात को बाड़मेर, बालोतरा और बायतु में आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाए गए थे। उसी दिन कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। 2023 में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला
पूर्व विधायक मेवाराम के खिलाफ एक महिला ने 20 दिसंबर 2023 को जोधपुर में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित 18 धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीड़ित का यह भी आरोप था कि जब मेवाराम विधायक थे तो रसूख के दम पर उन्होंने कार्रवाई नहीं होने दी। … यह खबरें भी पढ़ें… 1. बाड़मेर पूर्व विधायक मेवाराम के पोस्टर बालोतरा से छपे थे:पुलिस की जांच में सामने आए सात आरोपियों के नाम, न्यू मारवाड़ प्रिंटिंग में छपवाए थे पोस्टर-बैनर पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी के बाद बाड़मेर और बालोतरा में लगे आपत्तिजनक पोस्टर मामले में पुलिस 7 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये पोस्टर और होर्डिग्स बालोतरा में प्रिंट हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
2. ‘अश्लील-पोस्टर लगाने वालों को डर, फिर MLA न बन जाऊं’:मेवाराम बोले- हाईकोर्ट ने क्लीनचिट दी; मेरे विरोधी मंत्री भी रहे, उनकी पहुंच दिल्ली तक पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही बाड़मेर में विवाद बढ़ गया है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह- जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए थे। इस मामले पर मेवाराम जैन ने भी अपना पक्ष रखा है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. मेवाराम के कथित अश्लील वीडियो के पोस्टर-होर्डिंग लगे:लिखा- हमें बलात्कारी स्वीकार नहीं; पूर्व विधायक बोले- मुझे फोन पर टॉर्चर किया जा रहा है बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही विवाद बढ़ने लगा है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह-जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
