भरतपुर सांसद संजना जाटव ने मीटिंग में सीएमएचओ को मोबाइल चलाते देखा ताे फटकार लगाई। उन्होंने सीएमएचओ को बाहर जाने तक का कह दिया। बुधवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक हुई थी। मीटिंग में सीएमएचओ गौरव कपूर भी थे, जो मोबाइल देख रहे थे। दरअसल, एक बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर सांसद संजना जाटव ने सीएमएचओ गौरव कपूर को फोन किया था, लेकिन सीएमएचओ ने कॉल रिसीव नहीं किया था। मीटिंग में जब उन्हें फोन चलाते हुए देखा तो वे गुस्सा हो गई। उन्होंने कहा- मेरे पीए ने आपको फोन और मैसेज किया। यहां तक की सभी अधिकारियों को भी फोन और मैसेज किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर सीएमएचओ ने कहा- कभी मेरे पास फोन पर फोन आते हैं। इस पर सांसद बोलीं- आपके पास जैसे फोन आते हैं, वैसे मेरे पास भी फोन आते हैं। इस पर सीएमएचओ ने कहा- आगे से पूरा प्रयास करूंगा कि सभी के कॉल रिसीव करूं। सांसद ने कहा- खुद एसी के कमरे में बैठ जाते हैं
सांसद संजना ने बैठक में कहा कि डॉक्टर को भगवान माना जाता है। आखिरी स्टेज पर डॉक्टर को पूजा जाता है। परिणाम ऐसे होते हैं न तो डॉक्टर कोई जवाब दे पाता है। कोई मेरे तो मर जाए, कोई दिक्कत नहीं है। बस यह है खुद AC के कमरे में बैठ जाते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। बोलीं- मैं घर का काम नहीं कर रही हूं
सांसद ने मीटिंग में सीएमएचओ को डांट लगाते हुए कहा- मैं अपने घर का काम नहीं कर रही हूं। जनता का काम कर रही हूं। जनता से चुनी हूं, जनता के अनुसार मैं काम करूंगी। सांसद ने CMHO गौरव कपूर से कहा कि मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ की अस्पतालों में तंबाकू और गुटखा पड़े हैं। मरीजों को कोई देखता नहीं है।
