सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कट छूटने के बाद कार रिवर्स हो रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.
