घरों की बिक्री के मामले में साल 2025 थोड़ा सुस्त रहा है। नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप 8 शहरों में घरों की कुल बिक्री करीब 3,48,204 यूनिट्स रही, जो इसके पिछले साल यानी 2024 से 1% कम है। घरों की कीमतें औसतन 19% तक बढ़ीं, जिससे मांग थोड़ी रुक गई। नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट 2025 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) के रियल एस्टेट परफॉर्मेंस पर है। इस रिपोर्ट में एक बात ये सामने आई है कि अफोर्डेबल घरों की बिक्री घटी है, जबकि लग्जरी घरों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है।
