दीपावली के फेस्टिवल सीजन पर सवाई माधोपुर शहर में रौनक बढ़ गई है। सवाई माधोपुर में पटाखों का बाजार सज चुके है। इस बार पुराने शहर के लटिया नाले में लगने वाला पारंपरिक पटाखा बाजार गोपालजी के बाग में लगाया गया है, जहां तरह-तरह के आकर्षक पटाखे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। AK-47, बटरफ्लाई, ड्रोन, पानी बम बने आकर्षक का केंद्र
पटाखा विक्रेता शाहरुख खान ने बताया कि इस वर्ष बाजार में ग्रीन पटाखे उपलब्ध है जो प्रदूषण को कम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार “AK-47, बटरफ्लाई, हेलीकॉप्टर, रेसिंग कार और ड्रोन पटाखे” लोगों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। यहां 10 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं।
वहीं, व्यापारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस बार पानी बम बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय है। बाजार में कई नई वैरायटी के पटाखे आए हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार विकल्प मिल रहे है। आग से बचाव के किए माकूल इंतजाम
इसी तरह बजरिया क्षेत्र के इंदिरा मैदान, जिला कलेक्ट्रेट के सामने भी पटाखों की दुकानें लगाई गई है। शनिवार को नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम और प्रदूषण नियंत्रण टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर बिना क्यूआर कोड वाले पटाखों पर कार्रवाई की।
आग से सुरक्षा के मद्देनजर दोनों बाजारों में फायर ब्रिगेड वाहन और कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। दीपावली से पहले सजे इन बाजारों में अब खरीदारी करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
