सवाई माधोपुर में नगर परिषद क्षेत्र के बजरिया इलाके से शहर को जोड़ने वाले हम्मीर ब्रिज पर सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाम लगा रहा। इसके चलते आस्था सर्किल से रणथंभौर सर्किल की तरफ रणथंभौर मैरिज गार्डन तक, रणथंभौर रोड से ज्योति नर्सिंग होम तक जाम रहा। हम्मीर ब्रिज पर लगे भारी ट्रैफिक जाम के चलते जहां कई घंटों तक वाहनों को जाम में खड़ा रहना पड़ा। वहीं यातायात पुलिसकर्मियों को भी कड़ी धूप में भारी मशक्कत करनी पड़ी जाम में एम्बुलेंस भी फंसी नजर आई। हम्मीर ब्रिज पर पिछले ढाई साल से इसे चौड़ा करने का काम चल रहा है ब्रिज को चौड़ा करने का काम चल रहा हम्मीर ब्रिज पर इस तरह के जाम के हालात पिछले कई महीने से बने हुए हैं। यहां दिन में कई कई बार यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यातायात पुलिस को हर दिन जाम खुलवाने के लिए खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो ढाई साल से हम्मीर ब्रिज की चौड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य के चलते हम्मीर ब्रिज पर जाम के हालात रहते हैं। एक ओर जहां हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है वहीं प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
