सवाईमाधोपुर। खिरनी क्षेत्र के जोलंदा पंचायत के महेशरा रपट पर शुक्रवार को बनास नदी में अचानक पानी बढ़ने से एक दादी-पोता बह गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पोते को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 65 वर्षीय दादी रतनी देवी का कोई सुराग नहीं मिला।