सवाई माधोपुर के सभी जज और मजिस्ट्रेट आज सवाई माधोपुर की सरकारी स्कूलों में पहुंचे। यहां न्यायिक अधिकारियों की ओर से स्कूलों में साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में विधिक जागरूकता के बारे में बताया गया। इस दौरान करीब 2309 स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया। कैंप में बच्चों को बताया कि अनजान नंबर से भेजे गए लिंक, फाइल आदि पर क्लिक करने से बचना चाहिए। अनजान नंबर से भेजे गए लिंक, फाइल पर क्लिक करने से आमजन ठगी का शिकार हो सकते है, साथ ही आमजन की निजी जानकारी का दुरूपयोग होकर उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बच्चों की क्लास लीं, साइबर अपराधों के बारे में बताया
जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर देवेन्द्र दीक्षित द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन में, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राजेन्द्र शर्मा द्वारा महात्मा गांधी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिलचीपुर में, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय संख्या-01 मीनाक्षी जैन द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलनपुर में, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सुन्दरलाल बंशीवाल द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन में, न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय एसटी/एससी (अ.नि.) प्रकरण असीम कुलश्रेष्ठ द्वारा गीतादेवी अग्रवाल गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक आदर्शनगर में पहुंचकर बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में बताया। इसके साथ ही अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रियंका पारीक द्वारा महात्मा गांधी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहूनगर में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम द्वारा स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सूरवाल में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर आशुतोष सिंह आढ़ा द्वारा महात्मा गांधी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग बोर्ड में, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गार्गी चौधरी द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर खिलचीपुर में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 किरण प्रजापत द्वारा गवर्न्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीनापुर में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-02 अनिता राजवानियां द्वारा पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (72 सीढ़ी स्कूल) शहर सवाई माधोपुर में जाकर बच्चों की क्लास लीं और साइबर अवेयरनेस के बारे में बताया। प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंकिता सिंघल द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूरवाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान सभी जज और मजिस्ट्रेट ने उपस्थित स्टूडेंट्स एवं स्कूल स्टाफ को रालसा (साइबर अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2026, डिजिटल अरेस्ट, ई ट्रेडिंग संबंधी ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लोन एप, ऑनलाइन रोजगार के झूठे दावे, ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन, लॉटरी और लक्की ड्रॉ आदि के माध्यम से ठगी के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया। साथ ही टू स्टेप वैरिफिकेशन, संचार साथी एप, चक्षु एप, ई स्केन बोट एप, एम कवच टू एप, टैफकॉप, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नंबर 1930 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सभी जज और मजिस्ट्रेटों ने बताया कि अनजान नंबर से भेजे गए लिंक, फाईल आदि पर क्लिक करने से बचना चाहिए। अनजान नंबर से भेज गए लिंक, फाईल पर क्लिक करने से आमजन ठगी का शिकार हो सकते है, साथ ही आमजन की निजी जानकारी का दुरूपयोग होकर उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
