मामूली कहासुनी में हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला सलूंबर जिल के परसाद थाना क्षेत्र की है। परसाद थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया-घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है। थाना क्षेत्र के नेराफला खरबर निवासी प्रदीप मीणा (20) दशा माता पूजन का सामान लेने के लिए दोपहर 2 बजे घर से निकला था। शाम करीब 4 बजे वन विभाग की नर्सरी के पास कुछ युवक से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने प्रदीप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गंभीर घायल युवक को परसाद सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कर दिया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परसाद में बाजार बंद
शनिवार सुबह परसाद में घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद गांव वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर दिया और विरोध जताया। चार थानों का जाप्ता तैनात, आरोपियों की तलाश जारी
परसाद थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया-क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों का जाप्ता तैनात किया गया है। उदयपुर में पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों से बातचीत की जा रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। …. यह भी पढ़ेे कोटा में चाकू से गोदकर नाबालिग का मर्डर:शादी समारोह से लौटते समय सीने में चाकू घोंपा, रील अपलोड करने से रखते थे रंजिश कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में नाबालिग की चाकू मार कर हत्या कर दी। घर जाते समय रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। फिर नाबालिग के दोस्त को फोन कर उसके घायल होने की सूचना दी, उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)