सलूंबर के धारोद क्षेत्र में स्थित हनुमान जी के पूर्वोन्मुखी मंदिर में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसकी पूरी कमान नवयुवक मित्र मंडल ने संभाली है। मंदिर परिसर में इन दिनों भक्तिमय माहौल के साथ उत्साह चरम पर है। युवाओं ने किया श्रमदान मंडल के सदस्यों ने मंदिर परिसर को भव्य रूप देने का संकल्प लिया है। हाल ही में युवाओं ने श्रमदान कर मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य पूरा किया। सुबह से ही जुटे सदस्यों ने पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया और दीवारों व गुंबद को आकर्षक रंगों से सजाया। हनुमान जी की प्रतिमा का श्रृंगार किया मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटिंग और ध्वजा-पताकाओं से सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान की प्रतिमा का विशेष और अलौकिक श्रृंगार भी किया जाएगा। नवयुवक मित्र मंडल की बैठक में जन्मोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया है। 2 अप्रैल को सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। सुंदरकांड का होगा पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ से होगा। शाम 7:15 बजे प्रभु की दिव्य महाआरती की जाएगी। इसके बाद रात 9:15 बजे से भव्य भजन संध्या शुरू होगी, जिसमें स्थानीय और बाहर से आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और पूरी रात भक्ति रस की वर्षा होगी। मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति और युवाओं से अपील की है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुबह सुंदरकांड पाठ से लेकर रात्रि भजन संध्या तक सभी कार्यक्रमों में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें। जन्मोत्सव को लेकर धारोद गांव में अभी से उत्सव जैसा माहौल बन गया है, और मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है।