जालंधर| शहर में चल रहे सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के कारण आम जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिटी में डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से लेकर कपूरथला चौक तक की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। टूटी सड़कों के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिससे व्यस्त समय में यहां ट्रैफिक जाम लग रहा है। समस्या और भी गंभीर इसलिए है क्योंकि कोहरा पड़ रहा है। विजिबिलिटी कम होने और सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों के कारण वाहन चालकों के साथ हादसों का खतरा बना है। लुक बजरी के प्लांट बंद होने से अब मार्च में टूटी सड़कों का निर्माण हो सकेगा। तब तक लोगों को मुसीबतें ही झेलनी पड़ेंगी।