पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस पैकेज से डोमेस्टिक कैपेसिटी, फाइनेंसिंग, शिपयार्ड डेवलपमेंट, टेक्निकल स्किल्स और पॉलिसी रिफॉर्म्स पर काम होगा। सरकार ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘इस पैकेज का उद्देश्य डोमेस्टिक कैपेसिटी मजबूत करने, लॉन्ग टर्म फाइनेंसिंग इंप्रूव करने, ग्रीनफील्ड को प्रमोट करने, ब्राउनफील्ड शिपयार्ड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने, तकनीकी क्षमताओं-स्किलिंग को सशक्त करने और लीगल, टैक्सेशन व पॉलिसी रिफॉर्म्स को लागू करके एक मजबूत समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।’
