राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जेडीए शहर में कई इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की सौगात देगा। इनमें करीब 400 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और करीब 60 करोड़ की लागत से बनी हाईकोर्ट अंडरग्राउंड पार्किंग का लोकार्पण किया जाएगा। जेडीए शहर में दो आरओबी, तीन ड्रेनेज के अलावा ओटीएस चौराहे पर बॉटल नेक खत्म करने के लिए पुलिया को चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू करेगा। वहीं, तीन बड़ी सेक्टर सड़कें तितरिया से पहाड़िया, वाटिका से लाखना और दांतली से गोनेर की सेक्टर सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें कई सड़कों का मौके पर काम शुरू हो चुका है। वहीं, सीबीआई फाटक और सालिग्रामपुरा फाटक पर आरओबी प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है, अब शिलान्यास किया जाएगा। 1173 करोड़ की लागत से बनने वाले इन दोनों आरओबी के लिए फाउंडेशन का काम शुरू हो चुका है। वाटिका से लाखना, दांतली-गोनेर सेक्टर सड़कें भी बनेंगी ये नई सड़कें बनेंगी: कालवाड़ रोड कांटा से बोरिंग चौराहा, सी-जोन बायपास से बैनाड़ रोड और लोहा मंडी-बैनाड़ फाटक तक मिसिंग लिंक रोड बनेगी। नारायण विहार, पार्श्वनाथ सिटी, शिव एन्क्लेव, खातीपुरा स्टेशन-द्रव्यवती, दांतली-गोनेर, शिवदासपुरा-बाड़ापदमपुरा सहित कई इलाकों में 60 से 200 फीट चौड़ी नई सेक्टर सड़कें बनेंगी। यहां जलभराव से राहत मिलेगी अजमेर रोड, ड्रेनेज लाइन डालकर नाला निर्माण। 15.18 करोड़ की लागत से बनेगा। कालवाड़ रोड से खिरनी फाटक रोड, अजमेर-दिल्ली बायपास से खातीपुरा रोड तक ड्रेनेज प्रोजेक्ट बनेगा। 25.75 करोड़ लागत। विद्याधर नगर इलाके में ड्रेनेज नेटवर्क को डेवलप करने के बाद 17.05 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। वार्ड 4 व 5 में ड्रेनेज लाइनें बिछाएगा। सीवर लाइन डलेंगी जेडीए 43 एमएलडी क्षमता के सांझरिया एसटीपी के लिए सी-जोन बायपास से सिरसी रोड रंगोली गार्डन, गांधी पथ लालरपुरा रोड तक करीब 25 हजार मीटर लंबी सीवरेज लाइनें डलेंगी।