कांग्रेस मुक्त भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस नेताओं के पास अब कोई काम नहीं बचा है, इसी वजह से वे जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आंदोलन का सहारा ले रही है। यह आंदोलन सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए जनता द्वारा नकारे हुए बिना जन आधार वाले नेताओं के हथकंडे मात्र है। भीलवाड़ा में 19 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी द्वारा फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन से पहले भीलवाड़ा भाजपा के एमपी,एमएलए ओर जिलाध्यक्ष ने आज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस कर रही हितेषी बनने की नौटंकी उन्होंने कहा की यदि कांग्रेस नेताओं को आम जनता की इतनी ही चिंता थी तो हाल ही में संपन्न राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में बोलने का अवसर था तो वहां अपनी बात रखनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और ना ही सदन को चलने दिया। उन्होंने पूरा समय व्यर्थ के हो हल्ले, शोर शराबे और नारेबाजी में निकाल दिया, और अब आमजन के हितैषी बनने की नौटंकी कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए संवेदनशील उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हमेशा किसान, गरीब, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए संवेदनशील रही है। सांसद एवं विधायक कोष का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की अनेकानेक योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। बीजेपी की कॉन्फ्रेंस में हुए कांग्रेस के पर्चे के चर्चे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी ने अपने ही मंच पर कांग्रेस का प्रचार प्रसार कर डाला। हुआ यूं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने पिछले दिनों सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता की थी, इस दौरान उन्होंने एक पैंपलेट मीडिया को सर्कुलेट किया जिसमें बीजेपी के खिलाफ पांच पॉइंट्स कलर फुल प्रिंट किए हुए थे। इन्हीं पॉइंट्स पर चर्चा करते हुए आज बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये पैंपलेट फोटो कॉपी करवा कर मीडिया में सर्कुलेट किए गए । जो सभी के बीच में हंसी और किरकिरी का पात्र बना, बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पर्चे के काफी चर्चे हुए इनकी रही मौजूदगी सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, आसींद विधायक जब्बरसिंह सांखला, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, सहाड़ा विधायक लादूलाल पीतलिया, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पांचों मुद्दों पर कांग्रेस आंदोलन की बात का कोई आधार नहीं पिछले वर्ष अतिवृष्टि से जिले में हुए फसल खराबे के मुआवजे की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। शीघ्र ही यह किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। इस वर्ष के फसल खराबे की संपूर्ण जिले की गिरदावरी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। किसानों की खराब हुई फसल के इस वर्ष के मुआवजे को भी किसानों तक पहुंचाने के लिए राज्य की भजनलाल सरकार संकल्पबद्ध है। सरपंचों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है,जिनमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।इसे लेकर आंदोलन की बात करना सरासर गलत है। ग्राम पंचायतों का परिसीमन जनहित को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके, इसी को ध्यान में रखते हुए बड़ी पंचायतों जिनका कार्यक्षेत्र लंबी दूरी तक विस्तृत है,वहां नई ग्राम पंचायत प्रस्तावित है। इसी प्रकार के प्रस्ताव पंचायत समिति स्तर पर भी रखे गए हैं। इन निर्णयों का दूरगामी लाभ और परिणाम देखने को मिलेगा और साथ ही जनता को भी राहत मिलेगी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के जीवन की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा जर्जर विद्यालयों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए बजट दिया गया है। जिले के डीएमएफटी फंड से भी बड़ी राशि इस कार्य के लिए स्वीकृत की गई है। भीलवाड़ा शहर में सीवरेज के कार्य को लेकर भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन गंभीर है। किसी भी सूरत में आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।