बाड़मेर के सरकारी स्कूल की क्लास में अचानक पंखा गिर गया। हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। प्रार्थना सभा के बाद बच्चे क्लास में पहुंचे। इसी दौरान हुक सहित पंखा दोनों बच्चों के सिर पर गिर गया। घटना के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ व आस-पास के लोग दोनों बच्चों को बाड़मेर के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल का है। हादसे में पहली क्लास के स्टूडेंट मनीष (5) पुत्र अर्जुनराम और दूसरी क्लास में पढ़ने वाले मनीष (6) पुत्र जबाराराम घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान एक स्टूडेंट अपनी दादी को देखकर रोने लगा। इस पर दादी उसे गोद में लेकर दुलारने लगी। प्रार्थना सभा के बाद दोनों बच्चे क्लास में पहुंचे थे
टीचर मुकेश अमन ने बताया- दोनों बच्चों का नाम मनीष है। एक छात्र फर्स्ट और दूसरा सेकेंड क्लास में पढ़ता है। दोनों की क्लास एक ही कमरे में चलती है। प्रार्थना सभा के बाद सभी बच्चे क्लास में जा रहे थे। ये दोनों स्टूडेंट क्लास में पहले पहुंचकर अपनी जगह पर बैठे थे, जबकि बाकी बच्चे पीछे आ रहे थे। इसी दौरान लोहे के पैनल पर लगा पंखे का हुक टूट गया और इन बच्चों आ गिरा। ये देख दूसरे बच्चे घबरा गए और स्टाफ को बुलाया। स्कूल टीचर दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बच्चे की दादी बोलीं-टीचर की लापरवाही, पड़ोसी बाइक पर लेकर आया
सूचना पर घायल बच्चों के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। मनीष पुत्र अर्जुनराम की दादी चंपा देवी ने बताया- मैंने सुबह 9 बजे अपने बच्चे को तैयार कर स्कूल भेजा था। स्कूल हमारे घर के पास ही है। स्कूल के टीचर ने बताया कि मनीष को चोट लग गई है तो मैं दौड़ते हुए वहां पहुंची। हमारे पड़ोस में रहने वाला सुनील सिंह बाइक पर बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। स्कूल का स्टाफ भी साथ में ही था। मां ने बताया कि इस पूरे मामले में स्कूल के टीचर्स की लापरवाही है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए था। हमें क्या पता कि स्कूल का पंखा सही है या नहीं। ऐसे हुआ था हादसा
दरअसल, क्लास रूम में 2 पंखे एक लोहे की एंगल पर लगा रखे थे। इनमें से एक पंखे का हुक लूज था। ऐसे में वह खिसकता-खिसकता दूसरे पंखे के पास आ गया। जैसे ही दोनों पंखे टकराए तो एक का हुक टूट गया और नीचे गिर गया। हादसे के बाद टूटे पंखे को स्कूल के ऑफिस में रखवा दिया गया। दो दिन पहले भी एक बच्चे को लगा था करंट
घटना की सूचना पर तहसीलदार हुक्मीचंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया- पंखे और बिजली से संबंधित दोबारा जांच करवाकर उन्हें सही करवाया जाएगा। इसका काम भी शुरू कर दिया है। तहसीलदार ने बताया- ग्रामीणों ने मुझे जानकारी दी कि 2 दिन पहले भी एक बच्चे को करंट आ गया था। इसके बाद कारीगर को बुलवाकर सभी बोर्ड की जांच करवाई जा गई थी। अब दोबारा जांच करवा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिरी, VIDEO:क्लास में थे 10 बच्चे, दरारें देख 3 मिनट पहले ही टीचर ने निकाला था बाहर भरतपुर में सरकारी स्कूल के क्लासरूम की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। क्लास में टीचर बच्चों को होली सेलिब्रेशन के बारे में बता रहे थे। तभी छत की पटि्टयों के चटकने की आवाज आई और छत में दरारें बढ़ने लगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
