भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में 8 साल की बच्ची को महिला टीचर ने बेरहमी से पीटा। बच्ची की पीठ पर डंडे पड़ने से घाव हो गए। मां का कहना है कि बेटी ने स्कूल ग्राउंड में गिरे 3 रुपए उठा लिए थे। इस पर टीचर ने मेरी बेटी की डंडे से पिटाई कर दी। घटना सोमवार (11 मई) की है। बच्ची की मां ने मंगलवार को सेवर थाने में टीचर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बच्ची को टीचर के पास ले गए स्टूडेंट्स बच्ची की मां ने बताया- बेटी गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती है। सोमवार सुबह स्कूल ग्राउंड में किसी बच्चे की जेब से 3 रुपए गिर गए थे। ये पैसे मेरी बेटी ने उठाकर अपनी जेब में रख लिए। उसे ऐसा करते हुए दूसरे बच्चों ने देख लिया और उसे पकड़कर टीचर के पास ले गए। टीचर ने बच्ची को डांटा और फिर उसकी पीठ पर डंडे बरसाए। छुट्टी होने के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। पूछने पर उसने पीठ के घाव दिखाए। इसके बाद बच्ची के स्कूल पहुंचे और उस टीचर से शिकायत की। प्रिंसिपल ने कहा- 2 डंडे मारे थे स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है- क्लास में बच्चे ने टीचर से शिकायत की थी कि उसके 3 रुपए एक बच्ची ने निकाल लिए हैं। इसके बाद टीचर ने पनिशमेंट के तौर पर बच्ची के हाथ में दो डंडे मार दिए। फिर उसे घर पर परिजन को बुलाने के लिए भेज दिया। मारपीट नहीं की गई। हालांकि बच्ची की पीठ पर निशान कैसे बने, इसकी जानकारी नहीं है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि टीचर बच्चों के साथ इतनी निर्दयी होकर मारपीट नहीं करती है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है। ……. ये खबर भी पढ़िए… स्कूल में ट्रायल पर आए टीचर ने बच्चे को पीटा:सिर-मुंह पर हाथों से 15-20 वार किए, दीवार से सिर भिड़ाया, बेहोश होकर गिरा स्टूडेंट जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में ट्रायल पर पढ़ाने आए टीचर ने 8वीं क्लास के स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा। टीचर ने 12 साल के बच्चे के सिर-मुंह पर हाथों से 15-20 वार किए। पूरी खबर पढ़िए