दीपावली से पहले सरकारी विद्यालयों में सौंदर्यकरण और रंग-रोगन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा सचिव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को टाइम-बाउंड निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, दीपावली अवकाश 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं, ऐसे में 17 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में रंग-रोगन कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा। विद्यालय भवनों पर स्पष्ट और आकर्षक अक्षरों में विद्यालय का नाम पेंट करवाना होगा। इसके लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किए गए हैं।