सरकारी महिला टीचर ने एक स्कूल के अकाउंटेंट पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अकाउंटेंट पिछले 7 साल से उसके साथ जबरन रेप करता रहा। इसके बाद जब उसका सिलेक्शन BSTC में हुआ तो दबाव बनाया कि उसी की स्कूल से इंटर्नशिप करे नहीं तो वो उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। दोनों की पहचान तब हुई जब वह 2018 में कॉलेज में पढ़ती थी। इस दौरान अकाउंटेंट ने घर छोड़ने के बहाने उसकी ड्रिंक में नशा मिला कर रेप किया था। इसके बाद लगातार रेप करता रहा, महिला के विरोध करने पर धमकी देता कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो फोटो-वीडियो परिजनों को भेज कर सुसाइड कर लेगा। मामला बालोतरा के गिड़ा थाना इलाके का है। महिला ने 25 अक्टूबर को अकाउंटेंट के खिलाफ माला दर्ज करवाया था। अब पुलिस ने महिला को बयान दर्ज कराने बुलाया है। गिड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया- महिला टीचर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लिफ्ट देने के बहाने की थी दोस्ती महिला टीचर ने FIR में बताया- मैं साल 2018 में बीए सेकेंड बायतु कॉलेज में पढ़ती थी। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद गांव जा रही थी। आरोपी घटना के वक्त सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर लगा हुआ था। वह बायतु बस स्टैंड पर आया और कहा बाइक पर बैठ जाओ आपको गांव छोड़ दूंगा। अपनी ही स्कूल में किया रेप FIR में बताया- इस बीच रास्ते में कोल्ड ड्रिंक ली और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिलाकर अवैध संबंध बना लिए। उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना दिए। मुझे जब होश आया तो मैं आरोपी की स्कूल में थी। इसके बाद आरोपी ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी और घर छोड़ दिया। कुछ दिनों तक कॉलेज जाने के दौरान पीछा करता रहा। फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकियां देकर देह शोषण करने लगा। जोधपुर ले जा कर किया रेप पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- 29 अप्रैल 2018 को मेरी शादी हो गई। इसी दौरान सिलेक्शन बीएसटीसी में हो गया। आरोपी भी एक स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त हो गया। ऐसे में, आरोपी ने दबाव बनाया कि मुझे इंटर्नशिप उसी की स्कूल में करनी होगी। अगर उसी की स्कूल से नहीं की तो वह उसकी इंटर्नशिप नहीं होने देगा। यह भी दबाव बनाया कि अगर इस बारे में परिजनों को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। इस दौरान पति से अलग रहने का भी दबाव बनाया। इस दौरान जोधपुर में अपने परिचित के रूम में ले जाकर अवैध संबंध बनाए। इसके बाद पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देता रहा। मना करती तो सुसाइड की धमकी देता था आरोप है कि जब भी पीड़िता परिवार को बताने का बोलती तो कहता- मेरे अश्लील फोटो वीडियो परिजनों को भेज कर सुसाइड कर लूंगा। कई बार उसने सुसाइड करने के नाटक भी किया। पीड़िता ने एफआईआर में बताया- जून 2025 मेडिकल कॉलेज बाड़मेर लेकर गया। मना करने पर मारने और खुद सुसाइड करने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दी। सरकारी टीचर से रेप की ये खबर भी पढ़े… सरकारी टीचर से ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने किया रेप:विरोध किया तो शादी का झांसा दिया; धमकाया- मेरे भाई जज-आईजी, कुछ नहीं बिगाड़ सकती श्रीगंगानगर में सरकारी स्कूल की 38 साल की महिला टीचर से रेप का मामला सामने आया है। महिला टीचर ने ट्रेवल्स एंड कार्गो एजेंसी के मालिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। टीचर ने आरोप लगाया कि दिल्ली आने-जाने की टिकट बुक करवाने के दौरान आरोपी से पहचान हुई। (पढ़ें पूरी खबर)